उत्तर प्रदेश

Loni: ट्रैक के पास टहल रहे व्यक्ति की ट्रेन से टकराकर मौत

Admindelhi1
17 Jun 2025 5:33 PM IST
Loni: ट्रैक के पास टहल रहे व्यक्ति की ट्रेन से टकराकर मौत
x

लोनी; बॉर्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका कॉलोनी रेलवे ट्रैक के पास खाना खाकर टहल रहे व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव कब्जे में लिया। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि शिव वाटिका कालोनी के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार शाम करीब सवा आठ बजे व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया।

मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त अशोक दुबे निवासी कबूल नगर लोनी के रूप में हुई है।

Next Story