उत्तर प्रदेश

Loni: विधायक ने पुलिस के अधिकारी पर जातीय उन्माद फैलाकर माहौल खराब करने का आरोप लगाया

Admindelhi1
25 March 2025 2:42 PM IST
Loni: विधायक ने पुलिस के अधिकारी पर जातीय उन्माद फैलाकर माहौल खराब करने का आरोप लगाया
x
"पुलिस पर आरोप"

लोनी: भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कल (सोमवार) प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर एक बार फिर पुलिस पर आरोप लगाए हैं। पत्र में विधायक ने पुलिस के अधिकारी पर जातीय उन्माद फैलाकर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है।

विधायक ने पत्र लिखकर कहा कि लंबे समय से जनपद में अधिकारी अपना काम न करके, राजनीति कर रहे हैं। गाजियाबाद के एक बड़े अधिकारी के आदेश पर जिन अधिकारियों ने कलश यात्रा को रोका, कलश को खंडित किया, रामचरित मानस को खंडित और उसे फाड़ने का प्रयास किया उन अधिकारियों की जातियों को उजागर करके अब जातीय उन्माद फैलाने का कार्य किया जा रहा है। संगठनों से संपर्क साधकर जबरदस्ती उनसे पत्र व बयान जारी करवाए जा रहे हैं। विधायक नंद किशोर गुर्जर ने पुलिस आयुक्त और एसीपी पर सीधा आरोप लगाते हुए पत्र में लिखा है कि उनके विरोधियों को फोन कर उनके खिलाफ टिप्पणी करने का दबाव बनाया गया है। जो लोग टिप्पणी से मना कर रहे है उन्हें जेल भेजने का डर दिखाया जा रहा है। यहां तक कि पत्र में यह तक लिखा गया है कि शराब के नशे में श्रीरामकथा को रुकवाने पहुंचे एसीपी अंकुर विहार ने अपने नंबर से लोनी के वाट्सएप ग्रुपों पर उनके खिलाफ वीडियो व तस्वीरों को प्रसारित किया है।

Next Story