- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Loni: ससुराल वालों पर...

लोनी: मीरपुर हिंदू गांव में रहने वाली गर्भवती महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में रहने वाले सीताराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मीनाक्षी की शादी आशु निवासी तमेला गढ़ी थाना दोघट जिला बागपत के साथ की थी। मीनाक्षी को ससुराल पक्ष के लोग दहेज कम लाने की बात कहकर प्रताड़ित करते हैं। पति भी परिजन की बात में आकर मारपीट करता है।
आरोप है कि मारपीट का विरोध करने पर ससुर वीरेंद्र, सास मुनेश, देवर आकाश व ननद प्रियंका भी आ गए। जहां मीनाक्षी के पति व ननद ने जान से मारने की नियत से चुन्नी से महिला का गला दबाया। जबकि सास, ससुर व देवर ने उनके पैर और हाथ दबा लिए। उनके बेहोश होने पर आरोपियों ने उन्हें छोड़ दिया। होश में आने पर उन्होंने मामले की जानकारी दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।





