उत्तर प्रदेश

Loni: मांगें पूरी न होने पर किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

Admindelhi1
3 April 2025 1:48 PM IST
Loni: मांगें पूरी न होने पर किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला
x
सीएम से वार्ता नहीं होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

लोनी: बढ़े मुआवजे की मांग करते हुए धरने पर बैठे मंडोला समेत 6 गांव के किसानों ने बुधवार को आवास विकास परिषद कार्यालय के बाहर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों की मांग थी कि गाजियाबाद आए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर वह अपनी समस्याएं रखें। मुलाकात नहीं होने पर किसानों ने रोष प्रकट किया।

किसान नेता नीरज त्यागी ने बताया कि मंडोला विहार योजना से प्रभावित किसानों ने मंडोला विहार स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई है। योजना से प्रभावित मंडोला, नानू, पंचलोक, अगरौला, नवादा, मिलकबमला आदि गांव के किसान आवास विकास परिषद द्वारा किए गए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ वर्ष 2016 से निरंतर धरने पर बैठे हैं। कई दौर की वार्ता के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ।

गाजियाबाद में समन्वय आयोजित बैठक में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मालिक द्वारा जिला अधिकारी से फोन पर बात करके किसानों के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री से मिलवाने का आग्रह किया गया। जिसे जिला अधिकारी ने मुख्य मंत्री के पूर्व से घोषित कार्यक्रमों एवं बैठक में व्यस्तता का हवाला देकर आग्रह ठुकरा दिया। इस मौके पर धरने के संयोजक मास्टर महेंद्र सिंह त्यागी, टेकचंद त्यागी, बृजेश दरोगा, बॉबी त्यागी, मुकेश त्यागी, अमित त्यागी, पूरण सिंह, राजबीर त्यागी, नुकुल, रामनरेश, बॉबी बंसल, सुरेश त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश, कृष्ण समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

Next Story