उत्तर प्रदेश

चौथे चरण में बूथों पर वोटरों की लंबी कतार, जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान

jantaserishta.com
23 Feb 2022 8:53 AM IST
चौथे चरण में बूथों पर वोटरों की लंबी कतार, जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश का चुनाव आज अवध में पहुंच चुका है. चौथे चरण में यूपी के 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान जारी है. लखनऊ की सत्ता की लड़ाई आज सही मायने में लखनऊ की चुनावी लड़ाई है. लखनऊ की 9 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं. खास बात ये है कि इस दौर में मोदी सरकार के तीन मंत्रियों की साख का भी इम्तिहान है.

लखनऊ की 9 सीटों (मलिहाबाद, बख्शी का तालाब, सरोजिनी नगर, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ पूर्व, लखनऊ उत्तर, लखनऊ मध्य, लखनऊ कैंट और मोहनलालगंज) पर वोट डाले जा रहे हैं. योगी सरकार में कानून मंत्री बृजेश पाठक और मंत्री आशुतोष टंडन की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में बंद हो जाएगा.
लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने अपनी पत्नी के साथ नगर निगम बूथ पर मतदान किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक से मतदान करने की अपील की.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story