- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लोकसभा उप चुनाव :...

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर दस सीट जीतने वाली बहुजन समाज पार्टी लोकसभा की दो सीट पर होने वाले उप चुनाव में एक पर अपना प्रत्याशी उतार रही है। लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बसपा के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक के बाद उप चुनाव में आजमगढ़ में प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। बसपा ने रामपुर लोकसभा उप चुनाव ना लड़नेका भी निर्णय लिया है। रामपुर और आजमगढ़ सीटों के लिए उपचुनाव 23 जून को होंगे। रामपुर की सीट आजम खां तथा आजमगढ़ की सीट अखिलेश यादव के लोकसभा के इस्तीफा देने के बाद से खाली है।
बसपा मुखिया मायावती ने रामपुर में 23 जून को होने वाले लोकसभा उप चुनाव में अपना प्रत्याशी ना उतारने की घोषणा की है। माना जा रहा है मायावती ने अखिलेश यादव से नाराज चल रहे आजम खां के प्रत्याशी को समर्थन देने का मन बना लिया है। मायावती रामपुर लोकसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारेंगी। उनका कहना है कि इस सीट को अभी और मजबूत करने की जरूरत है, जिससे 2024 में आम चुनाव लड़ा जा सके। पार्टी यहां पर किसी को समर्थन नहीं देगी।
Next Story