उत्तर प्रदेश

UP में 2 दिन का लॉकडाउन बढ़ा, गुरुवार सुबह 7:00 बजे तक रहेगा लागू

jantaserishta.com
3 May 2021 11:33 AM IST
UP में 2 दिन का लॉकडाउन बढ़ा, गुरुवार सुबह 7:00 बजे तक रहेगा लागू
x

फाइल फोटो 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन को दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है. मंगलवार सुबह तक जो आंशिक कोरोना कर्फ्यू था उसे बढ़ाकर गुरुवार सुबह सात बजे तक कर दिया गया है. हालांकि इस दौरान पहले की तरह ही जरूरी सेवाओं की छूट रहेगी.

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि ''उत्तर प्रदेश में लगाया गया आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' 6 मई को सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है.''
बता दें कि यूपी में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग रहा है. एक बार फिर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले 30 हजार के पार आए हैं. रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 30983 नए मामले सामने आए. प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटों में संक्रमण के कारण 290 लोगों की मौत भी हुई है.
राहत की बात रही कि इस दौरान 36,650 इस बीमारी से ठीक हो गए. प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 13,13,361 हो गई है. इसके अलावा 10,04,447 लोग इससे ठीक हुए हैं. प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 2,95,752 हो गई है. वहीं मृतकों का आंकड़ा 13,162 पहुंच गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story