उत्तर प्रदेश

लिव इन रिलेशनशिप: रेप के बाद कराया गर्भपात, फिर...जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
10 May 2022 1:36 PM IST
लिव इन रिलेशनशिप: रेप के बाद कराया गर्भपात, फिर...जानें पूरा मामला
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक युवक को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी अपनी महिला दोस्त से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा. इस दौरान महिला गर्भवती हो गई तो डरा धमका कर गर्भपात करा दिया.

पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसका दोस्त शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक रेप करता रहा. जब उसने शादी के दबाव बनाया तो उसे धमकी देकर घर से भगा दिया और उसके साथ कई बार मारपीट भी की.
इस मामले पर डीसीपी नॉर्थ जोन डॉक्टर एस चिनप्पा ने बताया कि महिला ने अपने दोस्त के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था. मामले की जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. अब उसे जेल भेज दिया गया है. पीड़िता के मुताबिक जब वो अपने पार्टनर से शादी के लिए बोलती वो बहाने बनाता और बात को टाल देता था. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story