उत्तर प्रदेश

लिव-इन-पार्टनर की हत्या, महिला ने किया खुलासा, सहेली ने दिया साथ

jantaserishta.com
21 Aug 2022 1:21 PM IST
लिव-इन-पार्टनर की हत्या, महिला ने किया खुलासा, सहेली ने दिया साथ
x

लिव-इन-पार्टनर फिरोज की हत्या की आरोपी प्रीति शर्मा से पुलिस ने जेल में जाकर पूछताछ की तो उसने नए खुलासे कर दिए। उसने बताया कि फिरोज उस पर बहुत शक करता था, इसलिए उसकी जान ली। इसमें उसकी सहेली और उसके प्रेमी ने साथ दिया। पुलिस ने सहेली तनु को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या में साथ देना कुबूल किया है। तुलसी निकेतन के फ्लैट में फिरोज की हत्या छह अगस्त की रात में हुई थी। ट्रॉली बैग में पैक करके शव को ठिकाने ले जाते हुए प्रीति पकड़ी गई थी। तब उसने बताया था कि वह चार साल से फिरोज के साथ लिव इन रिलेशन में थी। फिरोज शादी से इनकार कर रहा था इसलिए अकेले ही उसकी हत्या कर दी। शक था कि वारदात में कोई और भी शामिल हो सकता है, क्योंकि हत्या से लेकर दिल्ली से बैग खरीदकर लाने और फिर शव ठिकाने लगाने के लिए जाने तक प्रीति का अकेले सब करना गले नहीं उतर रहा था।

प्रीति के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई तो उसमें हत्या से ठीक पहले तनु से बातचीत का पता चला। लोकेशन चेक की गई तो मौका ए वारदात पर प्रीति के साथ तनु और उसके प्रेमी का नंबर सक्रिय मिला।
सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने बताया कि दिल्ली मौजपुर के विजयपार्क निवासी तनु को गिरफ्तार कर लिया है। उसने प्रेमी की मदद से फिरोज के खून से सने कुर्ता और पायजामा पॉलिथीन में पैक करके सिकंदरपुर में फेंक दिए थे। पुलिस अब तनु के प्रेमी की तलाश कर रही है।
झगड़े के दौरान मारा था उस्तरा
प्रीति ने पुलिस को बताया कि तनु यह सलाह दे चुकी थी कि रोज-रोज के झंझट से अच्छा है कि या तो फिरोज का साथ छोड़ दे या फिर उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगा दे। छह अगस्त को तनु फ्लैट पर उसके पास आई हुई थी। तभी फिरोज ने झगड़ा शुरू कर दिया।
कहने लगा कि तेरे किसी और से भी प्रेम संबंध हैं, तू उससे मिलने भी जाती है। इस पर तनु ने फिर कहा कि तू ऐसे आदमी को कैसे बर्दाश्त कर रही है? प्रीति ने पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया कि झगड़े के दौरान ही वह उस्तरा निकाल लाई और फिरोज की गर्दन पर वार किया। वह रसोई तक भागा और वहां जाकर गिर पड़ा।
सहेली ने पैक कराई लाश
प्रीति ने बताया कि सहेली तनु ने लाश को बैग में पैक कराने में मदद की। फिरोज के खून के छींटे पूरे फर्श पर थे। इन्हें साफ करने में भी तनु ने मदद की। उसने कहा कि लाश को ठिकाने लगाना होगा। उसने फोन करके अपने प्रेमी को बुला लिया। प्रेमी ने ही कहा कि जिस बैग में लाश पैक की है, उसे लंबी दूरी की ट्रेन में रख आ। लाश दूर चली जाएगी। उसकी शिनाख्त मुश्किल से होगी। इसके बाद फ्लैट खाली करके कहीं और ले लेना। प्रीति यहां किराये पर रहती थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story