उत्तर प्रदेश

शराब ने करवाई शर्मनाक काम, छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर कर दी हत्या

Shantanu Roy
30 Sept 2022 7:42 PM IST
शराब ने करवाई शर्मनाक काम, छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर कर दी हत्या
x
बड़ी खबर

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र के तीर गांव में एक भाई ने नशे की हालत में कथित तौर पर अपने बड़े भाई को पटरे से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। धनपतगंज के थानाध्यक्ष श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि बृहपतिवार की शाम नशे की हालत में चंद्र विजय उर्फ बीक्षि सिंह ने अपने सगे बड़े भाई रणविजय सिंह (40) की पटरे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्‍होंने कहा कि हत्या करने वाला भाई मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं मामूली कहासुनी में हत्या जैसी घटना को लेकर ग्रामीण स्तब्ध हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गोमती नदी के किनारे तराई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से शराब बनाई जाती है। शराब के नशे में मारपीट की घटना आम है। बात हत्या तक पहुंच जाएगी, यह सोचा नहीं जा सकता। पुलिस और आबकारी विभाग की उदासीनता से अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र इस पर रोक लगाने की मांग की है।

न्यूज़ सोर्स : पंजाब केसरी

Next Story