उत्तर प्रदेश

मोबाइल पर भेजा लिंक, होमपेज खोलते ही खाते से उड़े एक लाख

Admin Delhi 1
20 Feb 2023 2:21 PM GMT
मोबाइल पर भेजा लिंक, होमपेज खोलते ही खाते से उड़े एक लाख
x

मेरठ: साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए हर रोज नए-नएण तरीके अपना रहे हैं। साइबर ठग ने कंप्यूटर व्यापारी को बैंक की तरफ से मैसेज के साथ मोबाइल पर लिंक भेज दिया। व्यापारी ने लिंक खोलकर बैंक का होमपेज खोला तो उनके खाते से एक लाख रुपये कट गए। खाते से रुपये कटते ही व्यापारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

मेरठ में गढ़ रोड स्थित सम्राट पैलेस निवासी शैलेश गुप्ता का पीएल शर्मा रोड पर काम्हेर्ड के नाम से कंप्यूटर का शोरूम है। रविवार सुबह 11 बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। लिखा था कि सेविंग बैंक खाते में पेन कार्ड अपडेट करना है। मैसेज में पेन कार्ड अपडेट करने का लिंक भी दिया गया था।

उन्होंने लिंक खोला तो उसमें उनके बचत खाते का होमपेज खुल गया। उन्होंने खाते की सभी डिटेल भर दी। दो मिनट बाद ही उनके मोबाइल पर एक लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। ठगी होते ही उन्होंने लालकुर्ती थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वह तुरंत साइबर सेल पहुंचे और ठगी की जानकारी दी।

Next Story