- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जींद में हत्यारी पत्नी...
हरियाणा के जींद के गांव मलिकपुर में एक व्यक्ति लाडी की हत्या के मामले में स्थानीय कोर्ट ने उसकी पत्नी भारती और उसके प्रेमी गुरुदेव उर्फ लख्खा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वह इन दोनों के प्रेम प्रसंग में बाधा बन गया था। महिला और उसके प्रेमी पर कोर्ट ने 35 हजार रुपए का जुर्माना भी किया है। 31 अगस्त 2016 को गांव मलिकपुर के लाडी की हत्या का केस दर्ज हुआ था। उसका शव लहुलुहान हालत में गांव के ही गुरलाल के खेत में पड़ा मिला था। तेजधार हथयार से उसकी गर्दन काट कर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई चंद्रभान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की तो मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का निकला।
कोर्ट ने सबूत और गवाहों के बयान के आधार पर दोनों को हत्या का दोषी माना। सोमवार को कोर्ट ने भारती तथा उसके प्रेमी गुरदेव को उम्रकैद की सजा सुनाई।





