- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लेवाना ग्रुप पर 25 लाख...
x
लखनऊ में लेवाना ग्रुप पर टैक्स चोरी का आरोप लगा है। लेवाना ग्रुप फ्लैट बुक कराने के बाद टैक्स के पैसे की चोरी करते थे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, करीब 25 लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। इसमें कंपनी फ्लैट की बुकिंग तो कर रही थी। मगर उस पर टैक्स नहीं दे रही थी। अधिकारियों ने लेवाना ग्रुप में करीब तीन घंटे पूछताछ की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। इसमें पेन ड्राइव और संपत्ति के जुड़े कई कागजात हैं। इसके अलावा बुकिंग से जुड़े कई कागजात भी मिले हैं।
जिनकी जांच वाणिज्यकर विभाग की टीम कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक पिछले कई महीने से टैक्स चोरी की शिकायत मिल रही थीं।
Next Story