- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich में तेंदुए का...
उत्तर प्रदेश
Bahraich में तेंदुए का कहर, किसान पर हमला कर मचाई दहशत
Tara Tandi
10 May 2025 5:20 PM IST

x
Bahraich बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शनिवार को एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। यह घटना कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज के एक गांव में हुई, जब किसान अपने खेत में फसल देखने गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार चफरिया गांव के मोहकम पुरवा निवासी रमेश अपने खेत में सब्जी और फसलें देखने गया था। तभी अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर पास के ग्रामीण शोर मचाने लगे और तेंदुए को भगाने की कोशिश की, जिससे तेंदुआ डरकर गन्ने के खेत में छिप गया। हमले में रमेश को कमर में चोट आई है, जिसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
वन विभाग के सूत्रों का कहना है कि तेंदुए की हांका लगाकर तलाश की गई लेकिन वह जंगल में वापस चला गया। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल है और वन्यजीव सुरक्षा और मानवीय गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखने की मांग की जा रही है।
TagsBahraich तेंदुए कहरकिसान हमलामचाई दहशतBahraich leopard havocfarmer attackMachaai panicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





