- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- इंसान बना जानवर:...
इंसान बना जानवर: तेंदुए को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला, वनकर्मियों को भी बनाया गया बंधक, कई लोग घायल

DEMO PIC
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ के नजदीक एक गांव में घुसे तेंदुए ने लोगों पर हमला बोल दिया. इससे गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला. इसको लेकर वनकर्मियों और ग्रामीणों में जमकर संघर्ष हुआ. आक्रोशित ग्रामीणों ने वनकर्मियों के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर तीन कर्मचारियों को बंधक बना लिया. सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स भेजी गई और बंधक वनकर्मियों को मुक्त कराया गया. वहीं, हथिनियों की मदद से मृत तेंदुए की बॉडी को भी घटनास्थल से निकाला गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





