- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Malani में तेंदुए का...
उत्तर प्रदेश
Malani में तेंदुए का आतंक दो बकरियों पर किया हमला , वन विभाग अलर्ट
Tara Tandi
16 March 2025 11:57 AM IST

x
Malani मैलानी : बफरजोन के मैलानी रेंज जंगल के बाहर भट्टे पर बंधी पांच बकरियों पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसमें दो की मौत हो गई, तीन बकरी गंभीर घायल हैं। मैलानी में भीरा रोड स्थित भट्टे पर अकील अहमद की बकरियों पर देर रात तेंदुआ ने हमला कर दिया। दो बकरियों को मौके पर ही मार दिया जबकि तीन बकरियां घायल हो गईं। बकरियों की आवाज सुनकर जेसीबी मालिक अकरम ने जाकर देखा तो तेंदुआ सामने पड़ गया, जिसे देख अकरम के होश उड़ गए।
वन दरोगा कामता प्रसाद वर्मा, फॉरेस्ट गार्ड बृजेश शुक्ला, बांचर रामप्रसाद, गामा सहित अन्य वन कर्मचारियों ने पैदल खेतों में कांबिंग की तो पास में ही तेंदुए के पगचिन्ह दिखाई दिए।
पास में ही गदरनियां बीट में मैलानी से खुटार रोड पर बाघ रोज देखा देखा जा रहा है, इससे कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। दो मार्च को इसी क्षेत्र में सत्येंद्र के खेत में दिन में ही बाघ दिखाई देने से मजदूरों में हड़कंप मच गया था। कुछ दिन पहले हरिराम की बकरी को भी तेंदुआ ने मार दिया था। एक दिन कुत्ते का शिकार किया था, इससे आसपास के गांव के लोगों में दहशत बनी हुई है।
TagsMalani तेंदुए आतंकदो बकरियों हमलावन विभाग अलर्टMalani leopard terrorattack on two goatsforest department alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





