- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कोर्ट परिसर में अचानक...
उत्तर प्रदेश
कोर्ट परिसर में अचानक घुसा तेंदुआ 6 लोगों को किया घायल
Shantanu Roy
9 Feb 2023 9:39 AM GMT

x
बड़ी खबर
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोर्ट परिसर के अंदर अचानक घुस आए तेंदुए के चलते अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान तेंदुए ने कुछ लोगों पर हमला भी किया, जिससे 6 लोग घायल हुए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तेंदुए को पकड़ने के लिए न केवल गाजियाबाद, बल्कि मेरठ से भी वन विभाग की टीम को बुलाया गया। लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ने में सफलता हाथ लगी।
एडीएम सिटी गाजियाबाद, विपिन कुमार का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जाएगा जिससे ये पता चल सके कि आखिर तेंदुआ कितने बजे और किस जगह से कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ। एडीएम विपिन कुमार ने बताया कि बुधवार (8 फरवरी) शाम लगभग 4 बजे अदालत परिसर में तेंदुए के होने का पता चला। जिसके बाद अफरातफरी मच गई। इस दौरान तेंदुए ने 6 लोगों को घायल भी किया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 4 मामूली रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story