उत्तर प्रदेश

अयोध्या के मीरनघाट पर दिखा तेंदुआ

Shantanu Roy
6 Aug 2022 4:28 PM GMT
अयोध्या के मीरनघाट पर दिखा तेंदुआ
x
बड़ी खबर

अयोध्या। अयोध्या के मीरनघाट में तेंदुए का खौफ बरकरार है। वन विभाग की टीम 10 दिन बाद भी तेंदुआ को पकड़ नहीं सकी है। शुक्रवार रात को पुलिस चौकी के पास तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ की यह तस्वीर ट्रैप कैमरे में कैद ही हो गई। तेंदुए की पुष्टि होते ही वन विभाग ने पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं। वन विभाग ने 10 ट्रैप कैमरे छावनी क्षेत्र में लगा दिए थे। बीते शुक्रवार को रात में तेंदुआ मीरनघाट पुलिस चौकी के पास घूमता कैद हो गया। जिसके बाद विभाग ने टीम को अलर्ट कर दिया है। डीएफओ शीतांशु पांडेय ने बताया कि टीम लगातार तेंदुए की तलाश में जुटी है। जल्द ही वह पकड़ में आ जाएगा। गांव वालों को इसकी जानकारी होते ही उन्होंने बच्चों का निकलना बंद कर दिया।

Next Story