उत्तर प्रदेश

फौलादपुर जंगल में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Bharti Sahu 2
20 May 2024 3:24 AM GMT
फौलादपुर  जंगल में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण
x

जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। अब नौगांवा क्षेत्र के फौलादपुर गांव के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर खेतों पर काम करने गए ग्रामीण उल्टे पांव जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लेकिन तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगवा कर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। नौगांवा सादात क्षेत्र में एक बार फिर से तेंदुए दिखाई दिया है। चार दिन पहले आबादी के बीच नौगांवा सादात मार्ग पर तेंदुए को घूमते हुए देखा गया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आसपास के इलाके की कांबिंग भी थी लेकिन गन्ने के खेत में घुस कर तेंदुआ ओझल हो गया था। अब रविवार को क्षेत्र के गांव फौलादपुर में नहर के पास तेंदुआ दिखने के बाद लोग अचंभित रह गए। खेतों से घर लौट रहे ग्रामीणों तेंदुए को देखकर भाग निकले। गांव पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जब गांव में दी तो लोग दहशत में आ गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उसी स्थान पर पहुंचे जहां तेंदुआ देखा गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने जंगल में काफी देर तलाश किया लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया।

वन विभाग के अफसरों से जंगल में पिंजरा लगाने की मांग की है। डीएफओ एसपी सिंह ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

Next Story