उत्तर प्रदेश

बहराइच ज़िले के एक गांव में शौच करने गई बच्ची पर झपटा तेंदुआ, बालिका की हुई मौत

Admin Delhi 1
11 Nov 2022 1:07 PM GMT
बहराइच ज़िले के एक गांव में शौच करने गई बच्ची पर झपटा तेंदुआ, बालिका की हुई मौत
x

सिटी न्यूज़: उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग क्षेत्र में तेंदुये के हमले में एक बालिका की मृत्यु हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मोतीपुर रेंज के सोमई गौडी गांव के मजरा पलिहा पुरवा निवासी सीमा (10) गुरूवार देर शाम नित्य क्रिया के लिए खेत को जा रही थी कि तभी गन्ने के खेत में छिपा बैठा तेंदुआ बालिका को खेत में खींच ले गया। इस हमले में बालिका की मौत हो गई। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य, वन दरोगा, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। शव को गन्ने के खेत से बरामद कर लिया गया है। उन्होने बताया कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज में कई दिनों से तेंदुआ दस्तक दे रहा है। ललतूरवा गांव में तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजड़ा भी लगाया गया है। इसके बाद भी तेंदुआ हमला कर रहा है।

जिला वन अधिकारी आकाशदीप वधावन ने बताया कि तेंदुए के हमले में बालिका की मौत हुई है। घटना स्थल के आसपास 10 थर्मो सेंसर कैमरे लगाए जा रहे हैं। वन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मृत बालिका के आश्रितों को पांच लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta