उत्तर प्रदेश

24 घंटे के भीतर तेंदुए ने ले ली दूसरी बार इंसान की जान

Rani Sahu
28 Aug 2023 10:38 PM IST
24 घंटे के भीतर तेंदुए ने ले ली दूसरी बार इंसान की जान
x
बिजनौर (आईएएनएस)। यूपी में 24 घंटे के भीतर तेंदुए ने दूसरी बार इंसान की जान ले ली। सोमवार देर शाम को बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र के भोगपुर गांव में 13 वर्षीय लड़के पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
लड़का घर के बाहर खेल रहा था, तभी तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा और जंगल में घसीटकर ले जाने की कोशिश की। करन ने शोर मचाया, इसके बाद ग्रामीण डंडे लेकर मौक पर पहुंच गए। तेंदुए पर लाठियां बरसाईं। तेंदुआ गंभीर रूप से घायल लड़के को छोड़कर भाग गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वन अधिकारी एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि तेंदुए के हमले से 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि तेंदुआ फिर से गांव में आ सकता है, इसलिए वन विभाग की एक टीम पेट्रोलिंग के लिए मौके पर पहुंच गई है। हम भविष्य में किसी भी मानव हताहत को रोकने के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों को समूहों में बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है।
इससे पहले, रविवार यानी 27 अगस्त को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर जमाल गांव के 65 वर्षीय महिला गोमती देवी की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी।
Next Story