- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तेंदुए ने किया तीन...
![तेंदुए ने किया तीन कुत्तों का शिकार, गांव में दहशत तेंदुए ने किया तीन कुत्तों का शिकार, गांव में दहशत](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/28/3358435-untitled-189-copy.webp)
x
अमरोहा | रविवार की रात देहात थाना क्षेत्र में तेंदुए ने तीन कुत्तों निवाला बना डाला। जंगल में कुत्तों के अवशेष पड़े मिले। इससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।
दो महीने से अमरोहा रेंज में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। तीन दिन पहले तेंदुए ने मंडी धनौरा क्षेत्र में दो लोगों पर हमला भी कर दिया था। रजबपुर व नौगावां सादात क्षेत्र के बाद अब तेंदुए का कैलसा क्षेत्र में आतंक बना है। चार दिन पहले तेंदुए ने गांव फाजलपुर के जंगल में कुत्तों को मार डाला था। रविवार रात गांव नन्हेड़ा अलियारपुर में तेंदुआ घुस आया।
रात में किसी समय तेंदुए ने गांव में रास्ते किनारे बैठे कुत्ते को निवाला बना लिया। कुत्तों के भौंकने से गांव में जाग हो गई। लोगों ने तेंदुए को देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद पुलिस व वन विभाग को सूचना दी गई। रात में ही पुलिस व वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। जंगल में तलाशी के दौरान तीन कुत्तों के अवशेष मिले। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है।
Tagsतेंदुए ने किया तीन कुत्तों का शिकारगांव में दहशतLeopard hunted three dogspanic in the villageजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTA NEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDI NEWSINDIA NEWSKHABARON KA SISILATODAY'S BREAKING NEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPER जनता से रिश्ता न्यूज़MID DAY NEWSPAPER
![Harrison Harrison](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/09/29/3476989-untitled-119-copy.webp)
Harrison
Next Story