- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गन्ने के खेत में मिला...

x
बिजनौर, (आईएएनएस)| यूपी के बिजनौर जिले में शुक्रवार को नांगल थाना क्षेत्र के सौफतपुर गांव के पास गन्ने के खेत में एक वयस्क नर तेंदुए का शव पाया गया। संभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अनिल कुमार पटेल ने बताया कि शुक्रवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने वयस्क नर तेंदुए शव बरामद किया है। तेंदुआ के शव को देखने से लगता है कि उम्र करीब 2 से 3 साल है।
डीएफओ ने कहा कि, तेंदुए की मौत की सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल पायेगा। मृत वयस्क नर तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली भेजा जाएगा।
--आईएएनएस
Next Story