- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मीरजापुर के जंगल में...
उत्तर प्रदेश
मीरजापुर के जंगल में तेंदुए ने पशुपालक पर किया हमला
jantaserishta.com
5 Nov 2026 5:00 PM IST

x
मीरजापुर। यूपी के मिर्ज़ापुर जिला अन्तर्गत ड्रमंडगंज वनरेंज के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के गंगहर जंगल में गुरुवार दोपहर एक पशुपालक पर तेंदुए ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। करीब दस मिनट तक पशुपालक तेंदुए से जूझता रहा। मौके पर मौजूद महिला वन वाचर की हिम्मत से उसकी जान बच सकी। बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के सझिया बस्ती निवासी केवला शंकर उर्फ लड़ाका कोल दोपहर में भैंस चराने गए थे। भैंसों को चराने के बाद वे सुखनई नदी में पानी पिलाने ले गए। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया।
पशुपालक की चीख-पुकार सुनकर बगल के प्लांटेशन में ड्यूटी पर तैनात महिला वाचर श्याम देई हाथ में लाठी लेकर शोर मचाते हुए दौड़ी। महिला वाचर के हल्ला-गुल्ला करने पर तेंदुआ पशुपालक को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। इसके बाद पास में बकरी चरा रहे सियाराम पाल और ग्रामीणों की मदद से घायल को चारपाई पर लिटाकर घर पहुंचाया गया।हमले में पशुपालक के जांघ, पेट, हाथ और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं।सूचना पर ग्राम प्रशासक पति पुंडरीक सिंह मोनू ने मौके पर पहुंचकर निजी साधन से घायल को पीएचसी हलिया भिजवाया। जहां चिकित्सक रीना सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना पर एसआई गुलाब सोनकर, वन दारोगा अखिलेश्वर दुबे, कुमार कार्तिकेय, वनकर्मी रामसजीवन वर्मा ने ग्रामीणों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। वन दारोगा कुमार कार्तिकेय ने बताया कि मौके पर मिले पदचिह्न तेंदुआ का ही हैं। इस दौरान ग्रामीण वनपाल सिंह, लवकुश सिंह, बब्बू पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





