उत्तर प्रदेश

बहराइच में तेंदुए ने किया तीन साल के बच्चे पर हमला, हुई मौत

Admin Delhi 1
14 Feb 2023 2:33 PM IST
बहराइच में तेंदुए ने किया तीन साल के बच्चे पर हमला, हुई मौत
x

बहराइच न्यूज: बहराइच में एक तेंदुए ने तीन साल के एक बच्चे को मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हमला कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर पुलिस क्षेत्र के तहत मनोहरपुर गांव के बाहरी इलाके में उस समय हुआ जब तीन साल का शिवम खेत से घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि तीन महीने में जंगली जानवरों द्वारा बच्चे को मारने की यह छठी घटना है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद पीड़ित परिवार को निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा।


Next Story