- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तेंदुए का बड़ा हमला,...

x
बिजनौर। यूपी में 24 घंटे के भीतर दूसरी बाद तेंदुए ने जान ले ली। गुरुवार देर शाम को बिजनौर जिले के रेहड़ थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव में 11 वर्षीय लड़के पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। लड़का अपनी छोटी बहन के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा और जंगल में घसीटकर ले जाने की कोशिश की। अभिजोत ने शोर मचाया, इसके बाद ग्रामीण डंडे लेकर मौक पर पहुंच गए। तेंदुए पर लाठियां बरसाईं। तेंदुआ गंभीर रूप से घायल लड़के को छोड़कर भाग गया।
परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने कहा कि तेंदुए के हमले से 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि तेंदुआ फिर से गांव में आ सकता है। इसलिए वन विभाग की एक टीम पेट्रोलिंग के लिए मौके पर पहुंच गई है। हम भविष्य में किसी भी मानव हताहत को रोकने के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों को समूहों में बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। बता दें, कि इससे पहले बुधवार यानी 21 जून को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रजौरी गांव के 45 वर्षीय महिला कमलेश की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story