- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Dhaurahra में तेंदुए...
उत्तर प्रदेश
Dhaurahra में तेंदुए का हमला, रिश्तेदारी से लौट रहे युवक को बनाया निशाना
Tara Tandi
4 Jun 2025 6:27 PM IST

x
Minaret धौरहरा । धौरहरा वन रेंज के तहत तेंदुए का आतंक जारी है। बुधवार की तड़के रिश्तेदारी से वापस घर आ रहे साइकिल सवार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह से उसने तेंदुए से अपनी जान बचाई। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद समूचे क्षेत्र में तेंदुए की दहशत एक बार फिर व्याप्त हो गई है।
वन रेंज धौरहरा के गांव अदलीशपुर निवासी रसीद (22) पुत्र अब्दुल रज्जाक मंगलवार को अपने मामा के घर मोहल्ला मनिहार वार्ड आया था। वह बुधवार की सुबह करीब पांच बजे साइकिल पर सवार होकर अपने घर वापस घर जा रहा था। तभी धौरहरा कस्बे के बाहर बबुरी मार्ग पर रपटा पुल के पास झाड़ियों में छुपे बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया, इससे वह साइकिल समेत सड़क पर गिर गया।
तेंदुआ उसे पकड़कर खींचने की कोशिश करने लगा। रसीद के चीखने -चिल्लाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग शोर मचाते हुए लाठी-डंडा लेकर मौके की तरफ दौड़ पड़े। इस पर तेंदुआ रसीद को छोड़कर झाड़ियां में होता हुआ गन्ने के खेतों की तरफ चला गया। घटना के बाद खेतों में काम कर रहे किसानों में दहशत व्याप्त हो गई।
किसान काम को छोड़कर सड़क पर आ गए। रसीद के सीने और गर्दन पर तेंदुए के पंजे लगे हैं। घटना के बाद तमाम लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पाकर परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजनों ने घायल रसीद को सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क किया है।
TagsDhaurahra तेंदुए हमलारिश्तेदारी लौटयुवक बनाया निशानाDhaurahra leopard attackrelatives returnyouth targetedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





