उत्तर प्रदेश

ईंख के खेत में दिखाई दिया तेंदुआ, वन विभाग ने चलाया कॉम्बिंग अभियान

Shantanu Roy
13 Oct 2022 10:03 AM GMT
ईंख के खेत में दिखाई दिया तेंदुआ, वन विभाग ने चलाया कॉम्बिंग अभियान
x
बड़ी खबर
मेरठ। मेरठ में फिर से तेंदुए ने दस्तक दी है। हापुड रोड स्थित गांव फफूंडा में तेंदुए के पदचिन्ह मिलने की जानकारी हैं। बताया जाता है कि तेंदुआ फफूंडा,खानपुर गांव से शहर की ओर गया है। ऐसे में तेंदुए के शहर में होने की जानकारी लगते ही लोगों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम तेंदुए के पंजों के निशानों के आधार पर उसकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार आज बुधवार को फफूंडा, खानपुर गांव में तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया। किसान देवेन्द्र ने ईंख के खेत में तेंदुआ देखा गया। जिसके बाद ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग अभियान चलाया। वन विभाग की टीमें इस समय सघन कॉम्बिंग अभियान चला रही हैं और टीम के सदस्य ग्रामीणों को भी तेंदुए के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग मेरठ ने बताया कि आज प्रातः 09ः30 बजे ग्राम फंफूडा और खानपुर के ग्रामीणों के माध्यम से तेंदुआ दिखायी दिए जाने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए विधान चन्द्र, क्षेत्रीय वन अधिकारी मेरठ एवं तारादत्त जोशी क्षेत्रीय वन अधिकारी रिठानी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन करते हुए सघन कॉम्बिंग कर तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। उप प्रभागीय वनाधिकारी मेरठ को भी तत्काल क्षेत्र के ग्रामीणों को एसओपी की गाईडलाइन्स के अनुसार क्या करें एवं क्या न करें के संबंध में जागरूक करने हेतु मौके पर भेजा गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी मेरठ द्वारा ग्राम खानपुर एवं आसपास के व्यक्तियों से संवाद कर एसओपी की गाईडलाइन्स के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। वर्तमान में ग्राम खानपुर एवं उसके आसपास के क्षेत्रो में वन विभाग की गठित टीमों द्वारा सघन कॉम्बिंग अभियान जारी है।
Next Story