उत्तर प्रदेश

जीवनपुरी गांव में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Admin4
9 Oct 2022 3:11 PM GMT
जीवनपुरी गांव में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
x

मुजफ्फरनगर। रामराज थाना इलाके में दूसरे दिन भी जीवनपुरी के जंगल में खेतों पर चारा लेने जा रहे किसानों को रास्ते में तेंदुआ दिखाई दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। जंगल में तेंदुए की तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

दरअसल गुरुवार शाम गांव जीवनपुरी में पशुओं के पास तेंदुआ दिखाई दिया था। तेंदुए की तलाश के दौरान एक किसान के पालतू कुत्ते की गर्दन और अन्य अवशेष एक गन्ने के खेत में पड़े मिले थे। शुक्रवार को सूचना देने पर वन विभाग बिजनौर वन विभाग की टीम जीवनपुरी के जंगल में पहुंची। टीम ग्रामीणों को आवश्यक निर्देश देकर वापस लौट गई। पूर्व प्रधान चंद्रपाल ने बताया कि शनिवार को गांव निवासी प्रमोद, अर्जुन, पवन, नेत्रपाल, धीर सिंह आदि किसान पशुओं के चारे के लिए जंगल जा रहे थे। तो उन्हें रास्ते में एक गन्ने के खेत के बराबर में तेंदुआ देखा तब उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया।

सूचना पर अन्य ग्रामीण और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तलाशने पर तेंदुआ नहीं मिला। तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग कर्मचारी लताफत अली ने बताया कि काफी तलाशने पर भी तेंदुआ नहीं मिला। रविवार को तेंदुआ पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाया जाएगा। ग्रामीणों को अकेले जंगल में न जाने के लिए कहा है।

Next Story