उत्तर प्रदेश

प्रेमी के लिए बच्चों और पति को छोड़ा, ग्वालियर से फिरोजाबाद पहुंची महिला, फिर हुआ यह

HARRY
19 Oct 2022 5:45 AM GMT
प्रेमी के लिए बच्चों और पति को छोड़ा, ग्वालियर से फिरोजाबाद पहुंची महिला, फिर हुआ यह
x

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली एक महिला की मिस कॉल आने के बाद फिरोजाबाद से युवक से दोस्ती हो गई। उसके बाद महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर एक माह पहले फिरोजाबाद आ गई। युवक से शादी कर उसके साथ रहने लगी। महिला की तलाश करते हुए सोमवार रात मध्य प्रदेश पुलिस ने मोहल्ला शांतिनगर में दबिश देकर महिला को बरामद किया, जबकि उसका प्रेमी भाग गया।

ग्वालियर के थाना माधोपाल क्षेत्र की रहने वाली महिला के दो बच्चे हैं। महिला ने बताया कि पांच महीने पहले उसके फोन पर मिस कॉल आई थी। उसने उक्त नंबर पर कॉल की। उधर से युवक ने बात की। इसके बाद दोनों में अक्सर बात होने लगी। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गई। 16 सिंतबर को महिला अपने दोनों बच्चों व पति को छोड़कर फिरोजाबाद आ गई।

महिला ने प्रेमी से कर ली शादी

युवक महिला को अपने साथ रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर ले गया। यहां दोनों ने विधि-विधान से शादी कर ली। महिला युवक के साथ उसकी पत्नी बनकर रहने लगी। उधर, महिला के लापता होने के बाद उसके पति ने ग्वालियर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि महिला फिरोजाबाद में है।

महिला को ले गई ग्वालियर पुलिस

सोमवार रात को मध्य प्रदेश पुलिस महिला के पति को लेकर रसूलपुर थाने पर पहुंची। थाना रसूलपुर पुलिस के साथ मोहल्ला शांतिनगर में दबिश देकर महिला को बरामद कर लिया। इस बीच युवक मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि महिला को मध्य प्रदेश पुलिस बरामद कर ले गई है। यहां दोनों ने शादी कर ली थी। वह युवक के साथ उसकी पत्नी बनकर रह रही थी।

HARRY

HARRY

    Next Story