उत्तर प्रदेश

पत्नी और दो बच्चों को छोड़ प्रेमिका के साथ रहने लगे पति की पत्नी ने जमकर की धुनाई

Admin4
30 Sep 2022 10:50 AM GMT
पत्नी और दो बच्चों को छोड़ प्रेमिका के साथ रहने लगे पति की पत्नी ने जमकर की धुनाई
x
बिना तलाक पत्नी और दो बच्चों को छोड़ प्रेमिका के साथ रहने लगे पति का एक्सीतडेंट हो गया। इसकी सूचना मिली तो कोर्ट में उससे मुकदमा लड़ रही पत्नीा सब कुछ भूल अस्पसताल में उसकी देखरेख करने लगी लेकिन तभी मुंबई से पति की प्रेमिका भी आ गई और अस्प ताल में दोनों की भिड़ंत हो गई। दोनों अस्पीताल में भर्ती शख्सी की देखरेख के लिए आपस में देर तक लड़ीं।
मामला यूपी के आजमगढ़ का है। घायल शख्सस को मंडलीय अस्प ताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी और प्रेमिका को आपस में झगड़ते देख दूसरे मरीज और तीमारदार परेशान हो गए। अस्पताल के कर्मचारियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रपंच चल रहा था। युवती के पति की मौत हो गई है। युवती की एक बेटी भी है। चार साल पहले युवक अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ कर प्रेमिका के साथ मुंबई चला गया था। वह प्रेमिका के साथ रहने लगा। युवक के परिवार वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके महराजगंज थाना क्षेत्र में रहने लगी। बाद में युवक की पत्नी ने परिवार न्यायालय में वाद दाखिल किया।
बताया जा रहा है कि कोर्ट ने युवक पर करीब तीन लाख का हर्जाना लगाया है। 22 सितंबर को कोर्ट में तरीख थी। कोर्ट में पेश होने के लिए पति मुंबई से आया था। इस दौरान एक हादसे में युवक घायल हो गया और उसे मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को घायल की पत्नी और पुत्र अस्पताल में देखरेख कर रहे थे। वहीं सूचना पर युवक की प्रेमिका भी मुंबई से बुधवार को घर आ गई थी।
गुरुवार को अस्पताल में दोनों का आमना सामना हो गया। इसके बाद दोनों आपस में भिड़ गई। आरोप है कि पत्नी के साथ प्रेमिका और उसके साथ आई कुछ महिलाओं ने हाथपाई की। इस दौरान अस्पताल में काफी भीड़ जुट गई। मरीजों के तीमारदार और अस्पताल के कर्मचरियों ने मामले को शांत कराया।
न्यूज़ क्रेडिट: specialcoveragenews
Admin4

Admin4

    Next Story