उत्तर प्रदेश

वकील की गोली मारकर हत्या, पुलिस को आपसी रंजिश का शक

jantaserishta.com
26 Oct 2021 11:00 AM IST
वकील की गोली मारकर हत्या, पुलिस को आपसी रंजिश का शक
x
बड़ी खबर.

गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के नोएडा फेज-2 इलाके से वकील की हत्या का दर्दनाक मामला सामने आ रहा हैबताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है जानकारी के मुताबिक, हॉस्पिटल में इलाज के दौरान इलाबास गांव निवासी निशांत नाम के वकील की हत्या कर दी गई

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस दो पहलुओं पर जांच कर रही है। एक तो घरेलू जमीनी विवाद और दूसरा मृतक की बहन का उसके ससुराल वालों से विवाद होना बताया जा रहा है। पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सोमवार रात को गांव में किसी व्यक्ति की मौत हो गई थी। वह व्यक्ति अधिवक्ता के परिचित में था। परिवार को सांत्वना देने के लिए निशांत उसके घर गए थे। देर रात घर लौटते समय घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें उनको 2 गोलियां लगी। मौके से बदमाश फरार हो गए। घायल अवस्था में वकील को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फेस टू थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया प्राथमिक जांच में लग रहा है कि जमीनी विवाद के चलते अधिवक्ता की हत्या की गई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story