- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- वकील की सिर काटकर...

x
बड़ी खबर
प्रयागराज। प्रयागराज में एक वकील की सिर कटी लाश मिली। सिर धड़ से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था। लाश देखकर पुलिस का अनुमान है कि हत्या करीब 72 घंटे पहले हुई थी। कपड़ों से मिले आधार कार्ड से वकील की पहचान हो सकी है। परिवार से संपर्क किया गया है। लाश को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार के हवाले किया जाएगा। मामला करछना का है। पुलिस ने लाश के कपड़ों की तलाशी ली। इसमें कुछ दस्तावेज और एक पर्स मिला है। पर्स में कुछ रुपए भी थे। इससे साफ है कि वकील की हत्या लूट के इरादे से नहीं हुई है। करछना के नंदन तालाब अरैल नैनी के पास आशीष दीक्षित रहता था। उसके पिता संतोष दीक्षित मीडिया में काम करते हैं। आशीष के 3 भाई हैं। उसके सबसे छोटे भाई अमित दीक्षित ने बताया कि आशीष की शादी 8 साल पहले प्रयागराज में माधुरी से हुई थी। आशीष के दो बेटियां आसी और हनी हैं। करीब 8 महीने पहले संदिग्ध हालात में बेटी आसी की मौत हो गई थी।
पुलिस की थ्योरी- कोई परिचित हत्या के वक्त मौजूद था
पुलिस की थ्योरी है कि अचानक आशीष गायब होता है। परिवार के लोग बहुत ज्यादा उसको ढूंढने का प्रयास नहीं करते हैं। इससे साफ है कि उन्हें आशीष के बारे में कुछ न कुछ ऐसा पता था कि जिससे वे लोग उसको सुरक्षित मान रहे थे। यह भी हो सकता है कि आशीष परिवार के संपर्क में रहा हो। अब जबकि आशीष की लाश करछना में मिली है। ऐसे में अनुमान है कि वह यहां किसी परिचित के साथ आया होगा। या किसी परिचित से यहां मिलने पहुंचा हो। क्योंकि हत्या इसी स्पॉट पर हुई है। उसको मारकर यहां नहीं फेंका गया। ऐसे में पुलिस हत्याकांड के खुलासे के लिए सबसे पहले आशीष के परिचितों से पूछताछ की तैयारी कर रही है।
3 महीने से कर्ज से परेशान होकर अंडरग्राउंड था संतोष
आशीष ने एक राजनीतिक पार्टी का गठन किया था। जिसका नाम जनाधार शक्ति पार्टी था। इसमें वह राष्ट्रीय अध्यक्ष था। आशीष के जानने वालों को कहना है कि उसने कई लोगों से पैसे ले रखे थे। इसी कर्ज से परेशान होकर वह 3 महीने से अंडरग्राउंड हो गया था। घर वाले भी नहीं बता पा रहे हैं कि वह कहां रह रहा था। आज सुबह जब उसकी लाश मिली, तब घरवालों को पता चला। SP यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हत्या की वजह और हत्यारों के बारे में पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतक आशीष दीक्षित के खिलाफ मोहल्ले के एक युवक ने 3 महीने पहले जालसाजी का मुकदमा दिखाया था। पुलिस के अनुसार मुकेश नाम के युवक ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आशीष दीक्षित ने अलग-अलग चेक के जरिए उससे 18 लाख रुपए लिए हैं जो दे नहीं रहा है। उसके बाद से ही आशीष गायब चल रहा था। पुलिस ने शक के बिना पर एक युवक को उठा भी लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
Next Story