उत्तर प्रदेश

पुण्यतिथि पर याद किए गए सैफई महोत्सव के संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव

Admin4
13 Nov 2022 10:28 AM GMT
पुण्यतिथि पर याद किए गए सैफई महोत्सव के संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव
x
इटावा। यूपी के इटावा में सैफई महोत्सव के संस्थापक और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भतीजे और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के पिता स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की 20 वीं पुण्यतिथि पर रविवार को सैफई शोक में डूबी रही। रणवीर सिंह यादव की स्मृति में उनके समाधि स्थल पर आयोजित परंपरागत शांति यज्ञ में हजारों लोगों ने आहुति डाली और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की स्वर्गीय रणवीर सिंह ने 20 वर्ष पूर्व आज के दिन ही मात्र 36 वर्ष की उम्र में इस संसार से विदाई ली थी।
तब तक सैफई जैसे छोटे गांव को वव्हेक विकास खंड का दर्जा दिलवाए गए थे। और वह इसके ब्लॉक प्रमुख पद पर आसीन थे। इससे पूर्व उन्होंने सैफई महोत्सव जैसे आयोजन की नींव भी डाल दी थी। उनके स्मरण दिवस के दिन शांति यज्ञ की शुरुआत वेद मंत्रोच्चारण के मध्य आहुति देते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव पत्नी मृदुला यादव ब्लॉक प्रमुख सैफई, बेटा पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव,पुत्र बधु राजलक्ष्मी के अलावा मुलायम के सदस्य, अभयराम सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव पूर्व सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव,प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव,आर्यन यादव ने यज्ञ में आहुति दी। इस बार समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव नहीं पहुंच सके।
इसके अलावा सोबरन सिंह यादव पूर्व विधायक करहल,राजू यादव पूर्व विधायक मैनपुरी,सैफई महोत्सव प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता, डॉ. रमाकांत यादव कुलपति, डॉ. एसपी सिंह चिकित्सा अधीक्षक, विवेक यादव चेयरमैन एसएमजीआई इटावा, डॉ. अरविंद यादव सदस्य जिला पंचायत, चंदगीराम यादव पूर्व प्रधान सुखबीर सिंह यादव राजगीर ठेकेदार को कौशलेंद्र उर्फ बबलू मोहित यादव उर्फ लालू नगला नरिया,राजवीर सिंह यादव राजकीय ठेकेदार नगला तेज, भारत सिंह यादव खदरी, नितुल प्रताप यादव प्रधान हैवरा, सोनू यादव प्रधान झिंगुपुर, प्रदीप यादव आढ़तिया महोला, आनंद यादव बबलू पूर्व प्रधान झिंगूपुर, रामबाबू यादव प्रधान, गनेश फौजी मोहनपुरा, सर्वेश यादव प्रधान हरदोई, सुरेंद्र सिंह यादव राजकीय ठेकेदार विद्युत, बलवीर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जल निगम कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन, अरुणेंद्र यादव लीलू प्रधान अतिराजपुर, बंटू यादव प्रधान,नरेंद्र यादव नगला हरनाथ, राकेश यादव प्रधान,फूल सिंह फौजी, विनोद यादव नगला बरी, अरविंद यादव नगला अमर, अमलेश यादव सहसारपुर, राजू यादव सैफई, संतोष शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष सपा, अर्जुन सिंह यादव नगला बरी, सतीश यादव वैदपुरा, मानिकचंद मास्टर,राधे यादव, कुलदीप कुमार,अजय यादव हैवरा, मुकेश गुप्ता पूर्व प्रधान लछवाई, संजू यादव नगला अजाब,,प्रयाग सिंह यादव प्रधान रामेत, टीटू गुप्ता लछवाई,अमित शुक्ला पिडारी, राधा कृष्ण यादव प्रधान गीजा,संजू यादव पूर्व प्रधान हवाई पट्टी,रामफलबाल्मीक प्रधान,आदि लोगों ने शांति यज्ञ में आहुतियां डाली।
Admin4

Admin4

    Next Story