उत्तर प्रदेश

देर रात्रि मां शाकुंभरी सेवा ट्रस्ट ने असहायो को बांटे कंबल

Admin Delhi 1
28 Dec 2022 4:07 PM IST
देर रात्रि मां शाकुंभरी सेवा ट्रस्ट ने असहायो को बांटे कंबल
x

शामली न्यूज़: सोमवार देर रात्रि मां शाकुंभरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों ने असहाय लोगों को गर्म कंबलों का वितरण किया। अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि भीषण ठंड और शीत लहर के बावजूद बेघर लोग सडकों पर सोने को मजबूर है। शहर में नगर पालिका के अलावा कहीं पर भी रैन बसेरा नहीं है।

रात्रि में बहुत से लोग सडकों पर सोते नजर आये। रेलवे रोड पर भारी संख्या में मजदूर सड़क किनारे सो रहे थे। मलिन बस्तियों में भी जाकर भी लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से बढ़ती सर्दी से बचाव को करीब 75 कंबलों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर महामंत्री सुशील गौतम, उपाध्यक्ष वैभव गर्ग, विकास शर्मा, पुनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।

Next Story