- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मिर्जापुर में नशे की...
उत्तर प्रदेश
मिर्जापुर में नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई, 1204 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
jantaserishta.com
31 Oct 2026 4:54 PM IST

x
मिर्ज़ापुर: अवैध मादक पदार्थों का गढ़ बन चुकें यूपी के मिर्ज़ापुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने ₹ 6 करोड़ के अवैध गांजा को बरामद करते हुए 2 शातिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से अधिकारी गदगद हैं तो वहीं बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार यह कारोबार कम होने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है तो कैसे? जिसका जवाब अनुत्तरित है। पुलिस के मुताबिक़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबीर के सूचना के आधार सघन वाहन चेकिंग करते हुए 1 ट्रक वाहन संख्याः MP 09 HH 8908 पर सवार 2 व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गये ट्रक सवारों द्वारा पूछताछ में अपना नाम-पता गणेश केवट उर्फ रमेश केवट पुत्र रामनाथ केवट निवासी अल्हवा थाना हनुमना जनपद मऊगंज मध्य प्रदेश व शाबिर उर्फ लालू पुत्र दोष मुहम्मद निवासी डेरा पथरावा थाना मऊगंज जनपद मऊगंज मध्य प्रदेश बताया गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी ली गयी तो वाहन में छिपाकर रखा हुआ कुल 1204 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार दोनों को जेल भेजा जा रहा है तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है।
पूछताछ यह हुआ है खुलासा
पुलिस के मुताबिक पकड़े गये तस्करों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे उड़ीसा से अवैध रूप से गांजा को ट्रक में छिपाकर मीरजापुर, प्रयागराज, वाराणसी व आसपास के जनपदों में स्पलाई के लिये ले जा रहे थे, इस दौरान पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





