- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Muzaffarnagar में जमीन...
उत्तर प्रदेश
Muzaffarnagar में जमीन विवाद ने ली जान, एक की गोली मारकर हत्या
Tara Tandi
12 Jun 2025 11:27 AM IST

x
Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर: जिले के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। घटना छपार थाना क्षेत्र के दतियाना गांव में बुधवार देर रात की है।
पुलिस ने बताया कि दीपक और विनोद कुमार के बीच खेत से जुड़े विवाद को लेकर बहस शुरू हो गई जिसके बाद ये झड़प में बदल गई। उसने बताया कि इस दौरान गोलीबारी भी हुई। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार गोलीबारी में दीपक (26) की मौके पर ही मौत हो गई और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घायल विनोद कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक प्रजापत ने कहा, ‘‘स्थिति नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।’’
TagsMuzaffarnagar जमीन विवादली जानएक गोली मारकर हत्याMuzaffarnagar land disputetook lifeone shot deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





