- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun में जमीन विवाद...
उत्तर प्रदेश
Badaun में जमीन विवाद बना हिंसा का कारण, युवक पर चाकू से वार
Tara Tandi
10 May 2025 2:37 PM IST

x
Badaun बदायूं : थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव सिवाया हामिदपुर निवासी प्रकाश उर्फ रामप्रकाश ने तहरीर देकर बताया कि 29 अप्रैल को दो युवक उनके बेटे बृजेश को शादी समारोह में ले गए थे। रात लगभग साढ़े 11 बजे बृजेश लौटे। अपने चचेरे भाई सुरेश के साथ शौच के लिए जंगल पर गया।
वापस लौटते समय गांव निवासी युवक गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक और उसकी पत्नी बृजेश को जबरन पकड़कर अपने घर पर ले गए। सुरेश ने शोर मचाया तो प्रकाश, उनकी पत्नी सावित्री, सुरेश युवक के घर की ओर गए।
आरोप है कि वहां युवक, उसकी पत्नी व दो अन्य लोग जान से मारने की नीयत से बृजेश पर चाकू से हमला कर रहे थे। आरोपी मरणासन्न हालत में छोड़कर चले गए। प्रकाश बृजेश को थाने लेकर गए।
चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेजा। जहां पता चला कि बृजेश के हाथ-पैर टूटे हैं। युवक से उनकी जमीन की रंजिश चल रही है। प्रकाश ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
TagsBadaun जमीन विवादहिंसा कारणयुवक चाकू वारBadaun land disputereason for violenceyouth stabbedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





