उत्तर प्रदेश

Mainpuri में नए बाईपास के लिए अधिग्रहीत जमीन, शासन ने जारी किया पहली किस्त

Ashish verma
5 Jun 2025 7:28 PM IST
Mainpuri में नए बाईपास के लिए अधिग्रहीत जमीन, शासन ने जारी किया पहली किस्त
x
Mainpuri में नए बाईपास के लिए अधिग्रहीत जमीन

Mainpuri.मैनपुरी। राजकीय फोरलेन हाईवे से बनने वाले नए बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अगले माह शुरू हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग 10 मीटर चौड़े बाईपास के लिए 20 मीटर भूमि का अधिग्रहण करेगा। विभागीय अभियंताओं ने चिह्नित भूमि पर भोगांव क्षेत्र में जीरो प्वाइंट तय कर दिया है। भोगांव-शिकोहाबाद राजकीय फोरलेन हाईवे पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। कई जिलों के लोगों के आवागमन का साधन इस हाईवे पर मैनपुरी शहर के बाहर नया बाईपास बनाया जाना है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद बजट की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। नया बाईपास भोगांव क्षेत्र के गांव भदौरा के पास से शुरू होना है।

पहले चरण में 15.1 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण के लिए विभिन्न औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जीरो प्वाइंट तय करने के लिए गांव भदौरा के पास निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक जुलाई में हर हाल में भूमि अधिग्रहण का काम शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। भदौरा से शुरू होने वाले बाईपास के लिए 20 मीटर चौड़ाई में भूमि अधिग्रहित की जाएगी। संबंधित किसानों के नाम, प्लाट संख्या, क्षेत्रफल व अन्य विवरण जुटाने के लिए लेखपालों का सहयोग मांगा गया है। गुरुवार को अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड एके अरुण के निर्देश पर अवर अभियंता मुकेश कुमार यादव व मनोज प्रकाश ने जीरो प्वाइंट के लिए चिह्नित भूमि पर पिलर लगाने की प्रक्रिया पूरी की। इंजीनियरों की टीम ने फोरलेन से शुरू होने वाले बाईपास को लेकर अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की।


Next Story