उत्तर प्रदेश

Lalitpur: सड़क दुर्घटना में एमए छात्र शहीद

Admindelhi1
3 April 2026 12:31 AM IST
Lalitpur: सड़क दुर्घटना में एमए छात्र शहीद
x

ललितपुर: जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एमए के छात्र की मौत हो गई। यह दुर्घटना बुधवार रात ललितपुर-राजघाट मार्ग पर ग्राम मडवारी के पास हुई, जहां सरिया लदी एक लोडिंग टैक्सी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान पवन कुशवाहा (23) पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम देवरी राजघाट के रूप में हुई है। बताया गया कि पवन किसी काम से ललितपुर आया था और रात में बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार लोडिंग टैक्सी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, पवन अपने परिवार का इकलौता पुत्र था और एमए की पढ़ाई कर रहा था। उसकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही लोडिंग टैक्सी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Next Story