उत्तर प्रदेश

Lalitpur: मेडिकल लापरवाही से गई होमगार्ड की जान, जांच की मांग तेज

Admindelhi1
20 Jun 2025 10:56 AM IST
Lalitpur: मेडिकल लापरवाही से गई होमगार्ड की जान, जांच की मांग तेज
x

ललितपुर: थाना बार क्षेत्र में एक होमगार्ड की मौत ने स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के अनुसार, थाना बानपुर में तैनात होमगार्ड मोहन अहिरवार ड्यूटी पूरी कर अपने घर चुनगी लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में चोट आने के कारण मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र बार हॉस्पिटल पहुँचाया।

आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर नशे की हालत में था, जिस कारण समय पर घायल होमगार्ड का इलाज नहीं हो सका। इस लापरवाही का खामियाजा मोहन अहिरवार को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा।

घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। इस पूरे मामले में अब तक उच्च अधिकारियों या स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सही इलाज मिलता, तो मोहन अहिरवार की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story