- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lalitpur: मेडिकल कॉलेज...
उत्तर प्रदेश
Lalitpur: मेडिकल कॉलेज में बालिका की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप
Tara Tandi
11 Sept 2024 4:57 PM IST

x
Lalitpur ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बुधवार को मेडिकल कॉलेज में 10 वर्ष की बालिका की मौत हो गई, जिसके बाद बालिका के पिता ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के अभाव में उसकी बेटी की मौत होने का आरोप लगाया। मृतका के पिता ने चिकित्सकों पर इलाज नहीं करने का आरोप लगाते हुए तेज बारिश में शव को लेकर घंटाघर मैदान में रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी इंचार्ज ने उसे समझाया व जांच कराने का आश्वासन दिया तब पिता मृतक बालिका के शव को बिना पोस्टमॉर्टम कराए घर ले गया।
मृतका के पिता कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला महावीरपुरा निवासी रामकुमार ने बताया कि उसकी दस वर्ष की पुत्री परी की तबीयत खराब होने के चलते बीते मंगलवार को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था ,लेकिन चिकित्सक उसे देखने व इलाज करने के लिए नहीं आए व इलाज के अभाव में उसकी पुत्री की आज मौत हो गई।
TagsLalitpur मेडिकल कॉलेजबालिका मौतपरिजनों लगाया आरोपLalitpur Medical Collegegirl child diedfamily members made allegationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKa SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





