उत्तर प्रदेश

सपा नेता के घर लाखों का डाका,पुलिस में हड़कंप

Admin4
15 Nov 2022 11:58 AM GMT
सपा नेता के घर लाखों का डाका,पुलिस में हड़कंप
x
मेरठ। थाना गंगानगर क्षेत्र में आज मंगलवार की तड़के बदमाशों ने सपा नेता श्रवण चौधरी और उसके परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाशों ने परिवार को पीटा और फिर आठ लाख नगद व सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी लगते ही गंगानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। गंगा नगर थाना क्षेत्र के मवाना रोड स्थित अमन विहार निवासी श्रवण चौधरी की रोड़ी-बजरपुर की दुकान हैं। वह अपने बेटे और पुत्रवधू के साथ सो रहे थे। मंगलवार सुबह 5:30 बजे बदमाश घर में घुस गए।
बदमाशों ने श्रवण को बंधक बना लिया और फिर ऊपरी मंजिल पर बेटे और पुत्रवधू के दरवाजे खुलवाए। बदमाशों ने हल्ला मचाया कि तुम्हारे पिता को हार्ट अटैक आ गया है। इतना सुनते बेटे और पुत्रवधू भी दौड़े तो बदमाशों ने उनको भी बंधक बनाया। बदमाशों ने करीब 30 मिनट तक घर खंगाला और फिर धमकी देकर आसानी से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सपा नेता ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। गंगा नगर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। सपा नेता ने बताया हैं कि घर में रखे आठ लाख नगद और सोने चांदी के जेवरात बदमाश ले गए हैं।
Admin4

Admin4

    Next Story