- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur: युवक कार...

लखीमपुर खीरी: शहर की एक महिला ने कार किराए पर दी, लेकिन न तो किराया मिला और न ही कार वापस लौटी। दो महीने से बकाया किराया और आरोपी के लापता होने पर महिला ने धोखाधड़ी की आशंका जताई है। मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन मोहल्ला निवासी अपर्णा शुक्ला ने बताया कि उन्होंने अपनी कार 29 मई 2025 को सीतापुर जिले के गांव दोसेलिया निवासी अंब्रेश कुमार दीक्षित को ₹17,000 मासिक किराए पर दी थी। लेकिन अब तक आरोपी ने एक भी महीने का किराया नहीं चुकाया और कार भी वापस नहीं की।
अपर्णा शुक्ला ने बताया कि जब उन्होंने अंब्रेश से संपर्क करने की कोशिश की तो उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले। इससे उन्हें आशंका है कि आरोपी कार लेकर धोखाधड़ी की नीयत से फरार हो गया है।
शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।





