लखीमपुर हिंसाः आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर सेशन कोर्ट में आज सुनवाई

नई दिल्ली: यूपी के लखीमपुर हिंसा (Lakhimpur Violence Case) मामले में मुख्य आरोपी गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी (Ajay Mishra Teni) के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) की जमानत याचिका पर आज कोर्ट सुनवाई करेगा. बीते शुक्रवार कोर्ट ने आशीष मिश्रा की दूसरी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद शनिवार को आशीष मिश्रा की ओर से जिला जज की अदालत में दोबारा जमानत अर्जी दाखिल की गई जिस पर आज कोर्ट सुनवाई करेगा. इससे पहले SIT ने आशीष और अन्य आरोपियों पर इस केस में मर्डर और अन्य गंभीर आरोपों में मामला दर्ज कर लिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





