- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखीमपुर हिंसा:...
लखीमपुर हिंसा: केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा समेत सभी आरोपियों पर जानलेवा हमले समेत कई धाराएं बढ़ाने की अर्जी, बढ़ीं मुश्किलें

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर केस में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों पर दर्ज मुकदमे में धाराओं के बदलाव के लिए विवेचक ने कोर्ट में अर्जी दी है। सीजेएम कोर्ट में दाखिल अर्जी में विवेचक ने सभी आरोपियों पर बलवा, हत्या के साथ जानलेवा हमला, गंभीर चोट पहुंचाने, एक राय होकर अपराध करने और शस्त्र अधिनियम की धाराएं रिमांड में बढ़ाने की मांग की है। विवेचक ने इस घटना को लापरवाही या हादसा न मानकर साजिशन, जान से मारने की नीयत से किया गया अपराधिक कृत्य माना है। अदालत ने इस अर्जी पर सभी आरोपियों को मंगलवार को तलब किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





