- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur: भीषण हादसे...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur: भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
Tara Tandi
10 May 2025 12:48 PM IST

x
Sampurnanagar संपूर्णानगर : थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के गांव त्रिकोलिया के पास शुक्रवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में गांव त्रिकोलिया निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और उनका भतीजा शामिल हैं। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसा शुक्रवार रात करीब दस बजे हुआ। गांव त्रिकोलिया निवासी दीपक (25) पुत्र बालकराम, विशाल (18) और उनका भतीजा निहाल (13) अपनी बहन के घर गए थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। गांव के निकट उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तीनों मृतक एक ही परिवार से थे दीपक और विशाल सगे भाई थे, जबकि निहाल उनका भतीजा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सीएचसी पलिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
तीन मौतों से दहले लोग, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे परिवार में कोहराम मच गया। महिलाओं की चीत्कार रात के सन्नाटे को चीर रही थी। परिजनों के अनुसार, हादसे में मृत दीपक की शादी आठ साल पहले हुई थी। वह मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से वह एक के घर से लौट रहा था।
विशाल, दीपक के चाचा का बेटा था और जनसेवा केंद्र पर काम करके परिवार की मदद करता था। उसके बड़े भाई अरुण की शादी हाल ही में एक मई को हुई थी, जिससे घर में खुशी का माहौल था। यह खुशी पल भर में मातम में बदल गई।
हादसे में जान गंवाने वाला निहाल भी गरीब परिवार से था और खेती-किसानी में माता-पिता का सहारा बन रहा था। एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत से पूरा गांव गमगीन है। मृतकों के घरों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं और शोकसंतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
TagsLakhimpur भीषण हादसेतीन मौतLakhimpur horrific accidentthree deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





