उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: चाट के ठेले पर झगड़ा कर रहे युवकों ने फेंका खौलता तेल, झुलसा बालक

Tara Tandi
20 Nov 2024 12:52 PM IST
Lakhimpur Kheri: चाट के ठेले पर झगड़ा कर रहे युवकों ने फेंका खौलता तेल,  झुलसा बालक
x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी । कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के गांव परौरी में आपस में झगड़ा कर रहे दो युवकों में से एक युवक ने चाट के ठेले पर रखी कढ़ाई का गर्म तेल सात वर्षीय बालक पर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव परौरी निवासी पप्पू कश्यप ने बताया कि उनका भतीजा विकास (7) पुत्र धनीराम कश्यप गांव के नन्हा के चाट-पकौड़ी ठेले के पास खड़ा था, जहां पर चाट विक्रेता से किसी बात को लेकर गांव के ही सुरेश की कहासुनी हो गई। बात अधिक बढ़ने पर नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। इससे नाराज सुरेश ने नन्हा के चाट के ठेले से कढ़ाई में खौल रहा गर्म तेल विकास पर फेंक दिया, जिससे विकास गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। झुलसे विकास को पीएचसी रमियाबेहड़ लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। झुलसे बालक के चाचा ने पुलिस को तहरीर दी है।
Next Story