उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: भीरा में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

Admindelhi1
7 March 2025 11:06 AM IST
Lakhimpur Kheri: भीरा में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
x
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

भीरा: पलिया की ओर से गन्ना भरकर आ रहे ट्रक ने कुकरा चौराहा के पास एक पैदल युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे, थाना भीरा क्षेत्र के हांव हट्टी टांडा निवासी भूपेंद्र सिंह (30) भीरा-पलिया हाईवे के किनारे पैदल भीरा बाजार जा रहा था। इसी दौरान पलिया की ओर से गन्ना लादकर आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक के पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद हड़कंप: घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। निरीक्षक अपराध उदयभान यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचित किया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां शव देखते ही चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निरीक्षक अपराध ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश जारी है।

Next Story