उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: महिला से की छेड़छाड़, कपड़े फाड़े ; रिपोर्ट दर्ज

Tara Tandi
21 Feb 2025 5:03 PM IST
Lakhimpur Kheri: महिला से की छेड़छाड़, कपड़े फाड़े ; रिपोर्ट दर्ज
x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खेरी थाना खीरी क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसे युवक ने महिला को दबोच लिया। उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी भाग निकला। थाना खीरी पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि उसके पति व देवर लखनऊ मजदूरी करने गए हैं। वह घर पर अपनी सास, बेटी और दिव्यांग देवर के साथ घर पर रह रही है। घटना 12 फरवरी की रात करीब 11 बजे की है। उसकी सास बेटी को लेकर रिश्तेदारी में गई थी। वह घर पर दिव्यांग देवर के साथ थी। तभी रात में गांव का दिलीप कुमार दीवार कूदकर घर में घुस आया और उसे दबोचकर अश्लील हरकतें करने लगा।
जब उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ डाले। उसके और देवर के चिल्लाने पर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story